फरीदाबाद: फरीदाबाद के गांव पहलादपुर में दो पड़ोसियों में आपस में हुआ झगड़ा चले ईट पत्थर
गांव पहलादपुर में किसी बात पर दो पड़ोसियों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे के घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और मारपीट की। इसमें पीड़ित का पूरा परिवार घायल है। पुलिस के अनुसार पीड़ित रविदास ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आज बताया है कि वह एक स्कूल में अध्यापक हैं। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है