फरीदाबाद: फरीदाबाद के मोहताबाद गांव में आग तापते समय झुलसा राजमिस्त्री बीके अस्पताल से दिल्ली किया गया रेफर
फरीदाबाद के मोहताबाद गांव में आग तापते समय एक राजमिस्त्री आग में बुरी तरह से झुलस गया। राजमिस्त्री गांव में एक मकान का ठेका लेकर काम कर रहा था जिसने आज ज्यादा शराब पी रखी थी अधिक नशे के चलते वह आग में गिर गया और बुरी तरह से झुलस गया । जिसे आनन फानन में बीके अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में दिल्ली भेज दिया।