फरीदाबाद: सेक्टर 22 स्थित मछली मार्केट के पास से महिला को 7.96 ग्राम हीरोइन के साथ हरियाणा नारकोटिक्स विभाग की टीम ने दबोचा
फरीदाबाद के सेक्टर 22 मछली मार्केट के पास से हरियाणा नारकोटिक्स विभाग की टीम में एक महिला को 7.96 ग्राम हीरोइन के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की है।इस मामले में हरियाणा नारकोटिक्स विभाग के SI जगबीर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की महिला अवैध रूप से नशा बेचने का काम कर रही है। जिसके बाद महिला को टीम बना कर रंगे हाथ नशा बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है