फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने लड़ाई झगड़े के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को आदर्श नगर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आरोपी का नाम ईश्वर सिंह है जो फरीदाबाद की आदर्श कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2012 में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने किसी व्यक्ति के साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट की थी। आरोपी वर्ष 2017 से अदालत से गैर हाजिर चल रहा है जिसे अदालत द्वारा पीओ घोषित किया गया था। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा है।