सतबरवा: पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या, पत्नी, ससुर समेत सात गिरफ्तार
पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एकता जंगल में हुई पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने पत्नी, ससुर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने रविवार दोपहर 3:30 बजे इस संबंध में पूरी जानकारी दी।