बंजरिया: सिसवापूर्वी के मृत शिक्षक के परिजनों से राजद कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात, तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल पर बात की
सिसवापूर्वी के मृत शिक्षक शमशाद आलम के परिजनों से राजद कार्यकर्ता ने रविवार मिल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए बात की है। मृतक के पिता शेख रफीक ने घटना की जानकारी दी। राजद नेताओ ने कहा हम मृतक के परिजन के साथ है। प्रशासन स्पीडी ट्रायल चला कर जल्द से सख्त सजा दिलाए। साथ ही बाकी आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें भी सजा दिलाए।