बक्सर: बक्सर में आजाद पासवान की हत्या मामले में भीम आर्मी और सुभासपा ने निकाला आक्रोश मार्च
Buxar, Buxar | Sep 5, 2024 जिले में आजाद पासवान को हत्या में मामले में आज सुभासपा और भीम आर्मी द्वारा संयुक्त रूप से आक्रोश मार्च निकाला गया।यह मार्च बक्सर मुख्यालय स्थित किला मैदान से शुरू होकर पुलिस चौकी,ज्योति चौक एवम अंबेडकर चौक होते हुए बक्सर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के पास पहुंचा। आक्रोश मार्च को सूचना पर पहले से ही मुख्य गेट को बंद रखा गया था।