बक्सर: लखनऊ से पटना सब्जी के बीच छुपा कर ले जाई जा रही 1153.80 लीटर विदेशी शराब वीर कुंवर सिंह सेतु पर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Sep 4, 2024 बक्सर गंगा पर बने कुंवर सिंह सेतु स्थित चेक पोस्ट के पास जांच के दौरान शराब लदी एक पिकअप पकड़ी गई. जिसे उत्पाद विभाग की पुलिस ने जब्त कर ड्राइवर को जेल भेज दिया. पिकअप की तलाशी में विदेशी ब्रांड की कुल 1153.80 लीटर शराब बरामद हुई है. उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.