बक्सर: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में परिणाम आधारित शिक्षा और एनबीए मान्यता पर तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम आयोजित
Buxar, Buxar | Sep 4, 2024 इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल विभाग के बैनर तले परिणाम आधारित शिक्षा और NBA मान्यता पर 3 दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य संकाय को परिणाम आधारित शिक्षा व्यस्था, छात्रों के प्रदर्शन का प्रभावी ढंग से आकलन और NBA द्वारा निर्धारित मानको को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधनो और तकनीको के बारे मे जानकारी देना है