बक्सर: सरकार ने वादे के अनुसार नहीं किया किसानों के मुआवजे का भुगतान - बक्सर में बोले डुमरांव विधायक
Buxar, Buxar | Sep 4, 2024 किसानों को उचित मुआवजा पुरे बिहार में नहीं मिल रहा है। उक्त बातें बक्सर में डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह ने कही। उन्होने कहा कि चौसा में जब थर्मल पावर प्लांट बना तब किसानों ने अपनी जमीनें दी। उसके बाद केन्द्र सरकार ने जब वादा किया उसके हिसाब से किसानों मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों ने मुआवजे के लिए बहुत ही लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन किया था।