बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर मिला लावारिस बैग, 15.9 लीटर शराब बरामद
Buxar, Buxar | Aug 11, 2025 आरपीएफ बक्सर की टीम ने आज स्टेशन परिसर में चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.9 लीटर प्रतिबंधित शराब बरामद की। गाड़ी संख्या 20802 के बक्सर स्टेशन आगमन पर प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर एक लावारिस बैग मिला। तलाशी में बैग से टेट्रा पैक 8PM के 80 पैकेट और सिग्नेचर व्हिस्की की 2 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹11,200 आंकी गई है।