बक्सर: झारखंड पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र में गोलीबारी के आरोपी को गिरफ्तार किया
Buxar, Buxar | Aug 10, 2025 नगर थाना की पुलिस के सहयोग से झारखंड में गोलीबारी के आरोपित को गिरफ्तार लिया गया. उसकी गिरफ्तारी शहर के गोला बाजार इलाके से रविवार को 12:30 बजे अपराह्न में हुई. गिरफ्तारी के बाद आरोपी विवेक राम को झारखंड पुलिस अपने साथ ले गई. इसकी पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जमशेदपुर जिला की पुलिस पहुंची थी.