श्रीकोट की बबीता ने लगाई मदद की गुहार, पति की मौत के बाद दो बेटियों की जिम्मेदारी !
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट की रहने वाली बबीता की जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है। शादी के बाद वह हरियाणा में रहने लगी, लेकिन बेटी के जन्म के बाद कथित तौर पर उसे ससुराल में उपेक्षा और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा।
बबीता के पति का हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। पति की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी अब पूरी तरह बबीता पर आ गई है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनके पालन-पोषण और पढ़ाई की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर है।
बबीता स्वयं दिव्यांग हैं और वर्तमान में उनके पास कोई स्थायी रोजगार या आय का साधन नहीं है। वह शिक्षित हैं और काम करने की इच्छुक हैं। ऐसे में उन्होंने सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं से आर्थिक सहायता के साथ अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
बबीता का कहना है कि यदि उन्हें रोजगार या स्वरोजगार का अवसर मिल जाए, तो वह अपनी दोनों बेटियों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए संघर्ष कर सकती हैं। अब उनकी उम्मीद प्रशासन और समाज से मदद की है। #facebookviral #BJPGovernment #instagram #women#srinagar #widow #help #today #reporter