बालूमाथ: 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया राजमिस्त्री, 50 फीसदी झुलसा, रांची रिम्स रेफर
बुधवार को बालूमाथ स्थित मुस्तफा कॉलोनी बाजार टाड़ में नवनिर्मित मकान में काम करने के दौरान 28 वर्षीय राजमिस्त्री 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसकी पहचान जिलगां गांव निवासी आबिद अंसारी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, आबिद मकान की छत पर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे तार कि चपेट मेंआ गयाl