प्रतापगढ़: कौलापुर फाटक के पास पत्नी से विवाद के चलते अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
फ़तनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर कौलापुर फाटक के पास पत्नी से झुब्ध होकर सूरज लाल पाल ने नीलांचल एक्सप्रेस से सुबह नौ बजे कूदकर जान दे दी। बताते चले कि सूरज लाल पाल 52 निवासी हवासा बीबीपुर सराय ममरेज जनपद प्रयागराज से रविवार की रात 8 बजे घर से निकले। देर रात तक वह नहीं घर पहुंचा। उसके उपरांत घर वाले काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।