प्रभारी जिलाधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार शाम 4 बजे तक जनसुनवाई किया। इस दौरान दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुना। प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।