प्रतापगढ़: एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने पट्टी थाने पर बैठक की, किया पैदल गश्त
एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह रविवार को पट्टी कोटवालियां पहुंचे इस दौरान वह करीब 2 घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक की। रात करीब 8 बजे कोतवाल आलोक सिंह के साथ कस्बे में पैदल गस्त किया। इस दौरान रात्रि में तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की स्थिति भी खगली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पैदल गस्त के दौरानकस्बे के लोगों से बातचीत की।