प्रतापगढ़: दहिलामऊ भुलियापुर में बंधी गाय को चोरी कर अराजक तत्वों ने की गौकशी, कई टुकड़ों में मिला गाय का शव
भुलियापुर दहिलामऊ के जंगल मे सोमवार सुबह 8 बजे गाय का कई टुकड़ो में मांस और सिर मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पूलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है की मनोज उपाध्याय की गाय देर रात घर के बाहर खूँटे में बंधी थी । देर रात अराजकतत्वो द्वारा उसे चोरी करके करीब 500 मीटर दूर गौकशी कर फेंक दिया गया।शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।