खरगोन जिले में नर्मदा पट्टी के केला उत्पादक क्षेत्र में आंधी से 500 एकड़ की फसल को नुकसान पहुंचा है। माकड़खेड़ा, नावडातोडी, बड़गांव बलगांव, बालसमुद, निमरानी, अकबरपुर क्षेत्र में केले की तैयार फसल जमीदोज हो गई। जिससे किसानों के व्यापारिक सौदों पर असर पहुंचा है। केले की लगभग सालभर की फसल खेतों में लेट गई। प्रति एकड़ 2 लाख तक फसल में लागत आई।