उप संचालक कृषि एस.एस. राजपूत ने किसानों से फसलों में डीएपी की बजाय एनपीके उर्वरक के प्रयोग की अपील की है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, डीएपी में केवल नाइट्रोजन व फास्फोरस होते हैं, जबकि एनपीके में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश तीनों पोषक तत्व मिलते हैं। इससे फसलों को संतुलित पोषण मिलता है |