खरगोन जिले के बेड़िया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान से अवैध हथियार खरीदने आए थे। आरोपियों के पास से 90 हजार रुपए मूल्य की तीन देसी पिस्टल जब्त की गई हैं। एसपी धर्मराज मीणा के अनुसार, खरगोन रोड पर डाबी के पास पिस्टल लेकर दो युवकों के आने की सूचना मिली थी|