खरगोन जिले की नर्मदा पट्टी में बुधवार रात आई तेज आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। क्षेत्र के माकडखेड़ा, नावडातोडी, बड़गांव, बलगांव, बालसमुद, निमरानी, ढालखेड़ा, अकबरपुर, सायता और बोथू सहित 10 गांवों में 500 एकड़ में फैली केले की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। तेज हवाओं से केले के पेड़ जमीन पर गिर गए और लूंगर टूट गए|