गिरिडीह: गिरिडीह में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस कमेटी ने नया परिषद भवन में प्रेस वार्ता की
गिरिडीह में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को 12 बजे नया परिषद भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा योजना का नाम बदलने के प्रस्ताव के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा केंद्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलकर गरीबों,मजदूरों और किसानों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।।