गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र चतरो स्थित बालमुकुंद स्पॉन्ज एंड आयरन फैक्ट्री में मजदूर की मौत के बाद जोरदार हंगामा
गिरिडीह औद्योगिक क्षेत्र के चतरो में स्थित बालमुकुंद स्पॉन्ज एंड आयरन फैक्ट्री में मजदूर की मौत के बाद शनिवार को 1 बजे से जोरदार हंगामा हुआ।यहां लगातार हो रही मजदूरों की मौत की घटनाओ को लोगों ने गंभीर चिंता का विषय बताया। असल में यहां बीते एक सप्ताह के भीतर फैक्ट्री में काम के दौरान यह दूसरी मौत है।