गिरिडीह: नगर निगम चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की नया परिषद भवन में हुई बैठक, जिले में राजनीति गर्म
नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को 2 बजे नया परिषद भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई। असल में नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में राजनीति गर्म हो गई है और चुनाव को लेकर सरगर्मी भी बढ़ गयी है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर से चुनाव की तैयारी में जुट गया है। वहीं चुनाव में किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।