गिरिडीह: नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स बकायदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की
नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स बकाया रखने वाले बकायदारों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इसी कड़ी में शनिवार को 12 बजे उपनगर आयुक्त प्रशांत लायक ने अपने कार्यालय में राजस्व टीम और प्राइवेट एजेंसियों के कर्मियों साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से वैसे बकायेदारों की लिस्ट तैयार की गई।।