गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
समाहरणालय सभागार में शनिवार को 12 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियां को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की गई । बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस का समारोह झंडा मैदान में आयोजन करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ साथ सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन करने हेतु निर्देशित किए।