गिरिडीह: भाजपा नेत्री विनीता कुमारी ने बरमसिया और कर्बला रोड पर छठव्रतियों के बीच साड़ियों का वितरण किया
भाजपा नेत्री सह प्रोफेसर विनीता कुमारी ने गुरुवार को 3 बजे बरमसिया और कर्बला रोड में छठ महापर्व के पावन अवसर पर छठव्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। चार दिनों तक लगातार चलने वाले छठ महापर्व बहुत ही श्रद्धा और भक्ति के साथ लोग मनाते हैं।भगवान भास्कर को सुबह का अर्ध्य के साथ ही महापर्व का समापन होता है।