गिरिडीह: डाडियाडीह निवासी प्रकाश दास की ट्रेन से कटकर हुई मौत, सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम
राजधनवार थाना क्षेत्र के डाडियाडीह निवासी प्रकाश दास की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। गुरुवार को 2 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल मे करवाया गया। बताया गया कि धन्नो दास का पुत्र प्रकाश दास बुधवार शाम को घर से अपने ससुराल ग्रहण गांव जाने के लिए पैदल ही निकला था।लेकिन यह ससुराल नहीं पहुंचा।