गिरिडीह: पटाखे से झुलसे गरीब बच्चे का बोरों स्थित ओम वैष्णवी नर्सिंग होम में मुफ्त इलाज जारी
पटाखा से झुलसे एक गरीब बच्चे का इलाज मुफ्त में बोरों स्थित ओम वैष्णवी नर्सिंग होम में किया जा रहा है। गुरुवार को 4 बजे बच्चे की स्थिति में सुधार देखा गया।असल में दीपावली की रात मकतपुर निवासी 12 वर्षीय कृष्णा राय पटाखा फोड़ने के दौरान बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया।