गिरिडीह: बस स्टैंड रोड पर डाक विभाग का मालवाहक अनियंत्रित होकर नाले में गिरा, चालक फरार, मौके पर अफरा-तफरी
शहर के बस स्टैंड रोड स्थित रैन बसेरा के पास गुरुवार को 4 बजे शाम डाक विभाग का एक माल वाहक अनियंत्रित होकर नाले में घुस गया। हालांकि इस घटना में जान - माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।लेकिन इस घटना के बाद आस पास में अफरा तफरी मच गई।वहीं डाक पार्सल वाहन का चालक मौके पर से फरार हो गया।