गिरिडीह: सामाजिक कार्यकर्ता ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र, न्यू रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग
शहर के सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने रेलवे बोर्ड को एक पत्र लिखकर न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग की। श्री खंडेलवाल ने गुरुवार को 4 बजे कुटिया रोड स्थित आवास से इसकी जानकारी दी। इन्होंने रेलवे बोर्ड को सूचित किया है कि ट्रेन नंबर 14049 गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर भी है।