प्रतापगढ़: मांधाता नगर पंचायत में संविदा कर्मियों की अनियमित भर्ती को लेकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
मांधाता नगर पंचायत में 66 संविदा कर्मियों की नियुक्त की गई है। नियुक्त में मानकों का उल्लंघन किया गया है। इस नियुक्ति को लेकर पहले से कार्य कर रहे सफाई कर्मचारी व अन्य कर्मियों में आक्रोश फैला हुआ है। जिसकी शिकायत राजेश गुप्ता सरजू गुप्ता आदि ने जिला अधिकारी प्रतापगढ़ से की है। शनिवार की शाम 4:30 बजे नगर पंचायत के दर्जनों कर्मचारी मार्च निकाला।