प्रतापगढ़: कोतवाली नगर पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सालिग उर्फ रेहान ईरानी को नागपुर सिटी में किया गिरफ्तार
एसटीएफ ने कोतवाली नगर पुलिस के साथ मिलकर 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सालिग उर्फ रेहान ईरानी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र के नागपुर सिटी से हुई है। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने शनिवार शाम 4 बजे बताया की गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।अभियुक्त के पास से 15 पीली धातु की चेन, 2 मोबाइल फोन, और 2 ट्रॉली बैग बरामद हुए हैं।