प्रतापगढ़: कोतवाली देहात के मोहनगंज के पास सड़क हादसे में दो युवक घायल, काफिला रोककर एसपी ने किया उपचार
एसपी डॉ अनिल कुमार ने एक मानवीय कार्य करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया। यह घटना मोहनगंज के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे हुई, जहां धनीराम और राजू सरोज मोटर साइकिल से रिश्तेदारी जा रहे थे और अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गए। काफिले को रोककर एसपी ने खुद ही घायलों के घावों को साफ किया और उपचार किया।