प्रतापगढ़: भाटी गांव निवासी युवती को गेहूं की सिंचाई करते समय लगी ठंड, इलाज के दौरान हुई मौत
भाटी गांव निवासी असरेखा गौतम उम्र 22 वर्ष पुत्री बदलू राम गौतम शुक्रवार को खेत में गेहूं की सिंचाई कर रही थी। गेहूं भरने के बाद शाम पांच बजे के करीब घर वापस आई । कीचड़ लगने के कारण असरेखा ने पानी से नहा लिया। कुछ देर बाद अचानक तबीयत बिगड़ने लगी परिजन अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।