प्रतापगढ़: विश्वनाथगंज में अनियंत्रित टेंपो पलटने से चेकिंग कर रहे दो दरोगा समेत 6 लोग हुए घायल
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज मोड़ पर शनिवार शाम करीब 4 बजे एक अनियंत्रित टेंपो ने चेकिंग कर रहे दो सब इंस्पेक्टर को रौंद दिया, जिससे दोनों दरोगा समेत कुल 6 लोग घायल हो गए। घायल दोनों दरोगा को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया है।घायलो में दरोगा विनीत यादव और धीरेंद्र कुमार के अलावा टैम्पू सवार निशा ,अनिता,राजकुमारी और कलावती है।