लखीसराय: शहर के नया बाजार में जिला परिवहन कार्यालय के सामने वाहन जांच के दौरान ₹50,000 का जुर्माना वसूला गया
शहर के नया बाजार जिला परिवहन कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मनी के निर्देश पर गुरुवार की दोपहर 3:59 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान खासकर दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के संबंधित कागजातों में कमी पाए जाने पर ₹50000 का जुर्माना वसूला गया।