लखीसराय: सदर प्रखंड में पराली जलाने का सिलसिला जारी, कृषि विभाग और जिला प्रशासन की सख्ती बेअसर
कृषि विभाग और प्रशासन के लाख समझाने के बावजूद किसान खेतों में धान की फसल के अवशेष जलाने से बाज नहीं आ रहे। जिसकी झलक गुरुवार 3:00 बजे विभिन्न जगह देखने को मिली। हालांकि जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र तथा जिला कृषि पदाधिकारी ने पराली जलाने पर नियंत्रण का आदेश दिया है। लेकिन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने से किसान धान की फसल के अवशेषों में आग लगाते दिख रहे हैं।