लखीसराय: लखीसराय रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया
कवैया पुलिस ने बुधवार रात लगभग 8 बजे लखीसराय रेल स्टेशन स्थित स्टैंड से एक व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ा। जिसके पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।कवैया थाना में पदस्थापित पदाधिकारी ने बुधवार रात 9 बजे प्रेस को जानकारी दी कि पुलिस को देखते ही उक्त व्यक्ति भागने लगा। जिसे संदेह के आधार पर खदेड़कर पुलिस जवानों द्वारा पकड़ लिया गया।