लखीसराय: SSB कैंप कजरा के पास और जिले में दो जगहों पर उत्पाद पुलिस ने 6 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया
उत्पाद थाना लखीसराय की पुलिस ने जिले में 2 जगहों छापेमारी कर 6 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा गुरुवार के अपराह्न 5:24 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई. जिसके मुताबिक SSB कैंप कजरा के समीप से 4 लोगों को तथा बड़हिया महारानी स्थान के समीप से 2 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया.