लखीसराय: पीरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुरचौकड़ा गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, उपचार जारी है
पीरी बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौकड़ा गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया जिसे उनके परिजनों के द्वारा गुरुवार की पूर्वाह्न 11:36 पर सदर अस्पताल लाया गया। जहां उपचार किया गया। घायल व्यक्ति की पहचान पीरी बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौकड़ा गांव निवासी रामकुमार के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में की गई।