लखीसराय: सदर अस्पताल में निमोनिया प्रबंधन आधारित सांस कार्यक्रम के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सीएस ने किया उद्घाटन
सदर अस्पताल के सभागार में गुरुवार की दोपहर 1:37 पर निमोनिया प्रबंधन आधारित सांस कार्यक्रम को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया। सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सांस कार्यक्रम अंतर्गत द्वितीय बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन का शुभारंभ सीएस एवं अन्य लोगो द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।