बरहेट: बरहेट पहुंचे संयुक्त सचिव सह पूर्व बीडीओ जितेंद्र कुमार देव, विकास योजनाओं का लिया जायजा
गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव और बरहेट के पूर्व बीडीओ जितेंद्र कुमार देव एक दिवसीय दौरा पर बरहेट पहुंचे। यहां उन्होंने आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण कर जमीनी प्रगति और क्रियान्वयन की जानकारी ली। इसके अलावे श्री देव भोगनाडीह पहुंचे जहां वीर शहीदों को नमन किया तथा शिवगादी धाम पहुंचकर गाजेश्वर नाथ महादेव को नमन किया।