फुल्लीडूमर: सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर फुल्लीडुमर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
फुल्लीडुमर प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की पूजा- अर्चना के लिए सुबह से ही भीड़ लगी रही। इस दौरान प्रखंड के प्रसिद्ध मध्यगिरि नाथ मंदिर, खेसर भूतनाथ मंदिर, फुल्लीडुमर पहाड़ की चोटी पर स्थित कुशेश्वर नाथ मंदिर, झोपड़ी नाथ महादेव दसुआ, बाबू टोला खेसर आदि मंदिरों में पूजा के लिए दिनभर भीड़ रही।