टीकमगढ़: वीडियो वायरल होने के बाद खनिज विभाग ने अवैध खनन पर की कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
वायरल वीडियो के बाद खनिज विभाग ने गुरुवार को अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। भदौरा गांव में रेत से भरी ट्रॉली, बड़ागांव के पास बोल्डर से भरी ट्रॉली और बल्देवगढ़ में गिट्टी-बोल्डर से लदी ट्रॉली को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान एक चालक पत्थर सड़क पर खाली कर भागने की कोशिश भी करता मिला, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लि