पानी के लिए टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, थर गांव में अनोखा प्रदर्शन; प्रशासन मौके पर
टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद के ग्राम थर में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी वर्षों से केवल शोपीस बनी हुई है और गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक गांव में नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं होगी, वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने के साथ समस्या के समाधान के लिए बातचीत शुरू की है । #news #plera #mpnews #breakingnews #टीकमगढ़