लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में तीन जगह छापेमारी कर दो शराब तस्करों और चार शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा मंगलवार अपराह्न 4:59 बजे प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के मुताबिक जिले में तीन जगह छापेमारी कर दो शराब तस्कर एवं चार शराबी को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय में पचेना के अलावे किऊल से शराब तस्कर को तथा किऊल से एक शराबी को एवं बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के दाढ़ीसीर गांव से तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया.