Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

19 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर मनाया ब्लैक डे सुप्रीम कोर्ट के ग्रेच्युटी आदेश के पालन, मानदेय वृद्धि और लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध, डीएम के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन गया: ऑल इंडिया फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को शाम पूरे देश में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका संघ द्वारा ब्लैक डे (काला दिवस) मनाया गया। इसी कड़ी में गया के महासंघ भवन में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में शामिल सभी महिलाओं ने काला बिल्ला लगाकर अपनी 19 सूत्री मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से लंबित मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी होती रही तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। धरना की अध्यक्षता संघ की मीडिया प्रभारी मधु कुमारी ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री मंजू कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं वर्षों से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ की 19 सूत्री मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को ग्रेच्युटी का लाभ देने का स्पष्ट आदेश दिया गया था, लेकिन आज तक राज्य स्तर पर उसका प्रभावी अनुपालन नहीं हो सका है। इसके अलावा सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में भी अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई है, जिससे उनमें भारी असंतोष व्याप्त है। संघ के नेताओं ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलने वाला मानदेय उनके जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सरकार से मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप ग्रेच्युटी का भुगतान, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ तथा अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो पूरे राज्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना के उपरांत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को संबोधित मांग-पत्र सौंपा। ज्ञापन में सरकार से 19 सूत्री मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन में महिला उपसंयोजिका रेखा कुमारी, श्याम सुंदर यादव, रेणु कुमारी, मेराज बानो, प्रमिता देवी, सुनीता देवी, सुलेखा कुमारी, इंदु कुमारी, कंचन कुमारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपने अधिकारों और सम्मान के लिए वे किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं। #follower #gaya #गयाजी #GayaNews #gayadastak #protest #प्रोटेस्ट

MORE NEWS

मोरिया हाइट के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर महिला डायरेक्टर ने लगाये गंभीर आरोप, कहा- जान से मरवाने का दी जा रही धमकियां, थाने में कराया प्राथमिकी दर्ज

65 लाख निवेश से 2.82 करोड़ के दावे तक, पार्टनरशिप विवाद ने पकड़ा तूल: महिला डायरेक्टर ने प्रेस वार्ता कर खोला पूरा मामला

गया। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये के निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने रविवार को कटारी हिल रोड नंबर-9 स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से इनकार करने, कंपनी में हिस्सेदारी से वंचित करने और जान से मरवा देने का धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में महिला डायरेक्टर नगमा ने रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला डायरेक्टर नगमा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वर्ष 2014 में दोनों के बीच पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर कारोबार में करीब 65 लाख रुपये निवेश किए। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में वर्ष 2020 का एग्रीमेंट, MOU, कंपनी के दस्तावेज, WhatsApp चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया। महिला डायरेक्टर नगमा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 के एक वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया और ऊपर से जान से मरवा देने की धमकियां दी जा रही है जिसके बाद पूरा परिवार डरे और सहमे हुए हैं और मैं न्याय की गुहार लगा रहा हूं मैं मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मैं मांग करती हूं और दोषियों पर अभिलंब कार्रवाई की मांग करता हूं।
#गयाजी 
#गया_हो 
#GayaPolice 
#MaryaHeight
#gayastation 
#अपार्टमेंट 
#gaya 
#लुट 
#बिहार

मोरिया हाइट के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर महिला डायरेक्टर ने लगाये गंभीर आरोप, कहा- जान से मरवाने का दी जा रही धमकियां, थाने में कराया प्राथमिकी दर्ज 65 लाख निवेश से 2.82 करोड़ के दावे तक, पार्टनरशिप विवाद ने पकड़ा तूल: महिला डायरेक्टर ने प्रेस वार्ता कर खोला पूरा मामला गया। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये के निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने रविवार को कटारी हिल रोड नंबर-9 स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से इनकार करने, कंपनी में हिस्सेदारी से वंचित करने और जान से मरवा देने का धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में महिला डायरेक्टर नगमा ने रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला डायरेक्टर नगमा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वर्ष 2014 में दोनों के बीच पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर कारोबार में करीब 65 लाख रुपये निवेश किए। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में वर्ष 2020 का एग्रीमेंट, MOU, कंपनी के दस्तावेज, WhatsApp चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया। महिला डायरेक्टर नगमा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 के एक वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया और ऊपर से जान से मरवा देने की धमकियां दी जा रही है जिसके बाद पूरा परिवार डरे और सहमे हुए हैं और मैं न्याय की गुहार लगा रहा हूं मैं मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मैं मांग करती हूं और दोषियों पर अभिलंब कार्रवाई की मांग करता हूं। #गयाजी #गया_हो #GayaPolice #MaryaHeight #gayastation #अपार्टमेंट #gaya #लुट #बिहार

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 16, 2026

घंटों खोजने के बाद पानी से निकली बॉडी, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने उठाई मुआवजे की मांग ! #bdbiharjharkhand

घंटों खोजने के बाद पानी से निकली बॉडी, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने उठाई मुआवजे की मांग ! #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 16, 2026

आहर में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौ/त, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम ! #bdbiharjharkhand

आहर में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौ/त, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम ! #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 16, 2026

19 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर मनाया ब्लैक डे सुप्रीम कोर्ट के ग्रेच्युटी आदेश के पालन, मानदेय वृद्धि और लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध, डीएम के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन गया: ऑल इंडिया फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को शाम पूरे देश में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका संघ द्वारा ब्लैक डे (काला दिवस) मनाया गया। इसी कड़ी में गया के महासंघ भवन में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में शामिल सभी महिलाओं ने काला बिल्ला लगाकर अपनी 19 सूत्री मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से लंबित मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी होती रही तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। धरना की अध्यक्षता संघ की मीडिया प्रभारी मधु कुमारी ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री मंजू कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं वर्षों से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ की 19 सूत्री मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को ग्रेच्युटी का लाभ देने का स्पष्ट आदेश दिया गया था, लेकिन आज तक राज्य स्तर पर उसका प्रभावी अनुपालन नहीं हो सका है। इसके अलावा सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में भी अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई है, जिससे उनमें भारी असंतोष व्याप्त है। संघ के नेताओं ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलने वाला मानदेय उनके जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सरकार से मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप ग्रेच्युटी का भुगतान, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ तथा अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो पूरे राज्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना के उपरांत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को संबोधित मांग-पत्र सौंपा। ज्ञापन में सरकार से 19 सूत्री मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन में महिला उपसंयोजिका रेखा कुमारी, श्याम सुंदर यादव, रेणु कुमारी, मेराज बानो, प्रमिता देवी, सुनीता देवी, सुलेखा कुमारी, इंदु कुमारी, कंचन कुमारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपने अधिकारों और सम्मान के लिए वे किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं। #follower #gaya #गयाजी #GayaNews #gayadastak #protest #प्रोटेस्ट - Gaya Town CD Block News