बड़ौत: सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 31वीं रसोई का बड़ौत कोतवाल ने किया शुभारंभ, जरूरतमंदों को ₹5 में मिला भरपेट भोजन
Baraut, Bagpat | Jul 6, 2025 रविवार को बड़ौत में सारथी की 31वीं रसोई का शुभारंभ दोपहर करीब 1:30 बजे मां अन्नपूर्णा को भोग समर्पित कर किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़ौत कोतवाली प्रभारी मनोज चहल ने एक कन्या से कराया। उन्होंने कहा कि ऐसी रसोई हमेशा चलती रहनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद की मदद होती रहे और सारथी की रसोई में जरूरतमंद लोग भोजन करते हैं, जो बड़ा ही पुण्य का कार्य है।